दुबई से कीमतों में कितना अंतर?
दुबई में 24 कैरेट सोना 7,929.85 प्रति ग्राम है, जबकि भारत में ₹8,764 प्रति ग्राम, यानी 834.15 महंगा ( करीब 10%)। भारत में मेकिंग चार्ज 8-25% तक होता है, जबकि दुबई में 5-8% ही। ऐसे में दुबई से खरीदी ज्वैलरी कुल करीब 18-20% तक सस्ती होती है।
क्यों भारत में गोल्ड महंगा है?
भारत में सोने पर 12.5% आयात शुल्क 3% जीएसटी 5% एग्रीकल्चर सेस लगता है, जिससे कुल कर लगभग 20% हो जाता है। दूसरी ओर, दुबई में सोने पर कोई आयात शुल्क नहीं है और केवल 5% वैट (जो पर्यटक वापस ले सकते हैं) लागू होता है यानी टैक्स शून्य है।
क्या वैध तरीके से भी सोना ला सकते हैं?
जी हां, दुबई से वैध रूप से भी सोना लाया जा सकता है लेकिन इसकी मात्रा और प्रक्रिया तय है। भारतीय पुरुष यात्री 20 ग्राम (₹50,000) और महिला यात्री 40 ग्राम (₹1,00,000) तक ज्वेलरी ला सकते हैं, लेकिन बिस्किट, बार या सिक्के नहीं। छह महीने से अधिक विदेश में रहकर लौटने पर 1 किग्रा तक सोना कस्टम ड्यूटी (20-50 ग्राम: 3%, 50-100 ग्राम: 6%, 100 ग्राम से अधिक: 10%) देकर लाया जा सकता है।
तस्करी के सोने से क्या लाभ?
तस्करी का सोना सस्ता होने से ज्यादा लाभ। इस सोने का नकदी व्यापार जिससे काला धन वैध बन जाता है। भारत में करीब 25-30% (200-300 टन) सोने की खरीद ब्लैक मनी से की जाती है।
पिछले साल कितना सोना तस्करी का?
वित्तीय वर्ष 2023-24 में कस्टम ने करीब 4,869 किलो और राजस्व खुफिया निदेशालय ने 1319 किलो सोना जब्त किया था।