मजार में बुलाकर संबंध बनाने का डाला दबाव
महिला का आरोप है कि वह अपने पति के इलाज की उम्मीद में उस मजार पर पहुंची और शब्बीर को अपने पति की बीमारी की जानकारी दी। महिला के अनुसार, शब्बीर ने उसका विश्वास जीतने की कोशिश की और धीरे-धीरे उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू किया। उसने महिला को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए और कहा कि यदि वह उसकी बात मान लेती है तो उसका पति जल्द ही ठीक हो जाएगा।
शोर मचाकर जुटाई भीड़
महिला ने जब इस व्यवहार का विरोध किया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मजार पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। जिसमें महिला अपनी आपबीती बताते हुए दिख रही है और कथित आरोपी व्यक्ति भी उसी वीडियो में नजर आ रहा है। महिला के साथ उसकी नाबालिग बेटी भी मजार पर मौजूद थी, जिसने इस पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों से देखा।
पुलिस कर रही जांच
सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्य इकट्ठा किए जा रहे हैं और वीडियो फुटेज की भी जांच की जा रही है। उचित साक्ष्य मिलने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
इस बीच, नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने एक अन्य मामले में महिला और उसके परिवार को धमकी भरे ई-मेल भेजने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी साउद अजफर आजमी (उम्र 50 वर्ष) गाजियाबाद के नीति खंड क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिकायतकर्ता को अश्लील भाषा में गाली-गलौज करता था और उसे जान से मारने की धमकी देता था। उसके पास से एक लैपटॉप और एक एप्पल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपी के डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही है।