scriptमहाकुंभ में फिर से बढ़ी भीड़: रीवा के रास्ते 11 हजार वाहन गए प्रयागराज, लगा भीषण जाम | Patrika News

महाकुंभ में फिर से बढ़ी भीड़: रीवा के रास्ते 11 हजार वाहन गए प्रयागराज, लगा भीषण जाम

चाकघाट बार्डर पर पुलिस अलर्ट रीवा. प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर बढऩे से बार्डर में पुलिस अलर्ट हो गई। तीन दिनों के बाद शुक्रवार को भीड़ में अचानक बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी तक वाहनों को रोकने की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन यदि इसी हिसाब से वाहन […]

रीवाFeb 15, 2025 / 06:37 pm

Anil singh kushwah

रीवा के रास्ते 11 हजार वाहन गए प्रयागराज, लगा भीषण जाम

रीवा के रास्ते 11 हजार वाहन गए प्रयागराज, लगा भीषण जाम

चाकघाट बार्डर पर पुलिस अलर्ट

रीवा. प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर बढऩे से बार्डर में पुलिस अलर्ट हो गई। तीन दिनों के बाद शुक्रवार को भीड़ में अचानक बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी तक वाहनों को रोकने की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन यदि इसी हिसाब से वाहन प्रयागराज जाएंगे तो जल्द स्थिति गंभीर हो सकती है।
राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 में भीषण जाम लगा
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से 9 और 10 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 में भीषण जाम लगा हुआ था। इससे पूरे हाइवे पर वाहनों के पहिये जाम हो गए। उसके बाद हाइवे पर भीड़ सामान्य रही और पिछले तीन दिनों में वाहनों की संख्या में अच्छी खासी कमी आई थी। शुक्रवार को अचानक भीड़ बढ़ गई। 24 घंटे में सोहागी टोला प्लाजा से 11 हजार वाहन गुजरे हैं, जो प्रयागराज गए। इसके अतिरिक्त सात हजार वाहन वापस लौटकर आए हैं। एक दिन पहले टोल प्लाजा से आना और जाना मिलाकर 11 हजर वाहन गुजरे थे।
महाकुंभ जाने वाले वाहनों की 5 से 7 हजार
पिछले तीन दिनों में टोल प्लाजा से प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या 5 से 7 हजार के बीच थी। शुक्रवार को भीड़ ज्यादा होने पर बार्डर पर पुलिस अलर्ट हो गई। हालांकि अभी ट्रैफिक बिना किसी रोक टोक के चल रहा है, लेकिन यदि रात में भी इसी तरह भीड़ गई तो प्रयागराज में स्थिति बिगड़ सकती है और शनिवार को वाहनों को रोकने की स्थिति बन सकती है।
कुंभ का ट्रांसपोर्ट पर पड़ रहा असर, सामानों के दाम बढ़े
कुंभ के चलते हैवी वाहनों को रोक दिए जाने का असर सामान की सप्लाई पर पड़ रहा है। सप्लाई नहीं होने से सामानों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। शक्कर के दाम में पांच रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। मखाना सहित अन्य खाद्य सामग्रियों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
खराब हो गई गाड़ी, करवाई मरम्मत
तेलंगाना से गंगा स्नान करने आए कुंभ यात्री की गाड़ी आधी रात में अचानक खराब हो गई। गाड़ी से धुआं निकलने लगा, जिससे वे दहशत में आ गए। उसी दौरान उपनिरीक्षक संजीव शर्मा पेट्रोङ्क्षलग पर निकले जिन्होंने कुंभ यात्रियों को मुश्किल में देखकर उनकी समस्या पूछी। गाड़ी खराब होने की जानकारी मिलने पर तत्काल उन्होंने मैकेनिक को बुलवाकर गाड़ी की मरम्मत करवाई। कुंभ यात्री ने एमपी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
कुंभ यात्री के वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत
कुंभ यात्री के वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। चाकघाट के पांडापूर्वा निवासी रामलली मिश्रा पति रूप कुमार अपनी बहन के घर मोजरा गऊघाट यूपी गई थी, जहां से शुक्रवार को लौट रही थी। वे चाकघाट में बस से उतरी और वहां रोड क्रास कर रही थी। उसी दौरान कुंभ यात्री के वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। गंभीर घायल महिला को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hindi News / महाकुंभ में फिर से बढ़ी भीड़: रीवा के रास्ते 11 हजार वाहन गए प्रयागराज, लगा भीषण जाम

ट्रेंडिंग वीडियो