scriptगैंगरेप के आरोपियों की पहचान, तीन लोगों को किया डिटेन | Patrika News

गैंगरेप के आरोपियों की पहचान, तीन लोगों को किया डिटेन

झालावाड़. अकलेरा। अकलेरा थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। पुलिस ने तीन जनों को डिटेन भी कर लिया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। अकलेरा थाना क्षेत्र में घाटोली रोड के जंगलों में एक 35 […]

झालावाड़Jun 01, 2025 / 10:11 am

harisingh gurjar


झालावाड़. अकलेरा। अकलेरा थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। पुलिस ने तीन जनों को डिटेन भी कर लिया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
अकलेरा थाना क्षेत्र में घाटोली रोड के जंगलों में एक 35 वर्षीय महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। महिला ने बताया कि गुरुवार रात को जगदीश तंवर उसे जंगल में एक मकान पर ले गया था। वहां दस-बारह जने और थे। उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया और बेहोशी की हालत में छोड़ गए। पुलिस ने महिला को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने जगदीश तंवर समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की पहचान हो गई है। इनमें से तीन को डिटेन कर लिया गया है। अन्य आरोपियों के बारे में जिले और मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाबूलाल के नेतृत्व में टीम मामले की जांच कर रही है।

शराब पार्टी की थी

पुलिस के अनुसार जिस जगह महिला से बलात्कार हुआ। वहां पर आरोपियों ने शराब पार्टी की थी। वहां कई सारी शराब की खाली बोतलें मिली है। जिस इलाके में यह वारदात हुई है, उस इलाके में कई आपराधिक प्रवृति के लोग रहते है।
विधायक ने नाराजगी जताई

स्थानीय विधायक गोविंद रानीपुरिया ने एक माह के भीतर क्षेत्र में दो सामूहिक बलात्कार की वारदात पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

Hindi News / गैंगरेप के आरोपियों की पहचान, तीन लोगों को किया डिटेन

ट्रेंडिंग वीडियो