Bank Holidays 2026 : जानिए 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक। File Pic
Bank Holidays : सरकारी छुट्टियों का अगले साल का Holiday Calender 2026 जारी हो गया है। इस दौरान सरकारी दफ्तर के साथ बैंक और दूसरे प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। इस कैलेंडर में कुल 17 अनिवार्य छुट्टियां (Closed Holidays) हैं, जो सभी सरकारी दफ्तरों में मान्य होंगी। साथ ही कुछ वैकल्पिक और प्रतिबंधित छुट्टियों का प्रावधान भी किया है।
देश के 3 राष्ट्रीय अवकाश
National Holidays पर 3 दिन दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। इनमें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी (सोमवार), स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त (शनिवार) और महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को पड़ रहा है। इन तीन छुट्टियों के दिन पूरे देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय और बैंक अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे।
मुख्य त्योहारों पर छुट्टियां
इन त्योहारों पर सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
4 मार्च (बुधवार)
होली
21 मार्च (शनिवार)
ईद
26 मार्च (गुरुवार)
राम नवमी
31 मार्च (मंगलवार)
महावीर जयंती
03 अप्रैल (शुक्रवार)
गुड फ्राइडे
01 मई (शुक्रवार)
बुद्ध पूर्णिमा
27 मई (बुधवार)
बकरीद
26 जून (शुक्रवार)
मुहर्रम
26 अगस्त (बुधवार)
ईद-ए-मिलाद
04 सितंबर (शुक्रवार)
जन्माष्टमी
20 अक्टूबर (मंगलवार)
दशहरा
08 नवंबर (रविवार)
दीपावली
24 नवंबर (मंगलवार)
गुरुनानक जयंती
25 दिसंबर (शुक्रवार)
क्रिसमस
रविवार को पड़ने वालीं छुट्टियां
दीपावली (8 नवंबर) – चूंकि यह रविवार को पड़ रही है, इसलिए कोई अतिरिक्त छुट्टी नहीं दी जाएगी। यह नियम साफ तौर पर बताया गया है कि अगर कोई त्योहार साप्ताहिक अवकाश पर पड़ता है तो उसका कोई Substitute Holiday नहीं मिलेगा।
चांद देख मनाए जाने वाले त्योहार
ईद, बकरीद, मुहर्रम और ईद-ए-मिलाद की तारीखें चांद दिखने पर निर्भर करती हैं। दिल्ली में इनकी तारीखें दिल्ली पुलिस (स्पेशल ब्रांच) की पुष्टि के बाद आधिकारिक रूप से घोषित की जाएंगी, जबकि अन्य राज्यों में वहां की राज्य सरकार के फैसले के अनुसार तय होगी।
वैकल्पिक छुट्टियां (Optional Holidays)
इसके अलावा कर्मचारियों को 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से 3 चुनने का अधिकार होता है, जिनमें शामिल हैं – शिवरात्रि, गणेश चतुर्थी, पोंगल, ओणम, वसंत पंचमी, करवा चौथ, छठ पूजा, पहले नवरात्रा आदि। इन छुट्टियों को राज्यवार या कर्मचारियों की पसंद के अनुसार चुना जाता है।
बैंक में छुट्टी
बैंकों के लिए छुट्टियों की घोषणा वित्त मंत्रालय के अधीन वित्तीय सेवा विभाग द्वारा की जाती है, लेकिन आमतौर पर बैंक भी इन्हीं राष्ट्रीय और प्रमुख त्योहारों की छुट्टियों को फॉलो करते हैं। साल 2026 में सरकारी दफ्तर और बैंक में कुल मिलाकर 16 से 17 दिन पूरी तरह से बंद रहेंगे।
Hindi News / Sarkari Chutti : कब-कब बंद रहेंगे बैंक और सरकारी दफ्तर? देखिए 2026 की पूरी हॉलिडे लिस्ट