पुलिस अधीक्षक ब्यावर श्यामसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी रामकिशन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अशोक सिंह निवासी थाना सेंदड़ा को गिरफ्तार किया। साथ ही हत्या में शामिल दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया है।
मोबाइल मैसेजिंग बनी मौत की वजह
पूछताछ में आरोपी अशोक सिंह ने बताया कि विकास सिंह उसके परिवार की एक लड़की को बार-बार फोन व मैसेज करता था। मना करने के बावजूद वह नहीं रुका। 11 जून को अशोकसिंह अपने दो साथियों के साथ जंगल में बैठा था, तभी विकास वहां से गुजरा। मौका देखकर तीनों ने उसे रोका और मारपीट शुरू कर दी। सिर पर गंभीर वार लगने से विकास की मौके पर मौत हो गई, जिसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। परिजनों को था हत्या का शक
विकास सिंह के पिता लक्ष्मण सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर अशोकसिंह और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया।