सामान्य से 4 डिग्री नीचे गिरा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली है।
भागलपुर में होगी बारिश
बुधवार को भागलपुर में एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90-95 प्रतिशत व दोपहर में 35-40 प्रतिशत रह सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में 15-20 किमी/घंटा की गति से पूर्वानुमान अवधि में पूर्वा हवा चलती रहेगी।
28 से 29 तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जून को उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। जिससे कृषि गतिविधियों और जल स्तर में सुधार हो सकता है। पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण जिलों के कुछ हिस्सों में पूर्वानुमानित अवधि के दौरान मध्यम से भारी वर्षा हो सकता है।
सुहावना रहेगा मौसम
28 से 29 जून के बीच अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। औसत 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। बारिश के साथ मिलकर पुरवा हवा मिलकर मौसम को और सुहावना बनायेगा।