प्रयागराज में भी मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 मार्च तक गरज के साथ तेज बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।
मंगलवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतन 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी चार दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। 15 मार्च को न्यूततम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार को 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आएगी।