scriptCBI Raid: देवेंद्र यादव के घर CBI की रेड, समर्थकों ने अधिकारियों को घेरा घर में जाने से रोका | CBI raids Devendra Yadav's house, supporters surround officials and stop | Patrika News
रायपुर

CBI Raid: देवेंद्र यादव के घर CBI की रेड, समर्थकों ने अधिकारियों को घेरा घर में जाने से रोका

CBI Raid: CBI की टीम देवेंद्र यादव के आवास पर पहुंची। इस दौरान देवेंद्र यादव के समर्थक उनके आवास के बाहर जमा हो गए। सीबीआई ने यह रेड महादेव सट्टे के मामले में की है।

रायपुरMar 26, 2025 / 10:58 am

Love Sonkar

CBI Raid: देवेंद्र यादव के घर CBI की रेड, समर्थकों ने अधिकारियों को घेरा घर में जाने से रोका
CBI Raid: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई की रेड के बाद भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के घर पर भी सीबीआई की टीम ने दस्तक दी। विधायक निवास में समर्थकों ने टीम को घेर लिया और वे उन्हें आवास में घुसने नहीं दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें: CBI Raid: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर CBI की रेड, सहयोगियों के घर भी जांच जारी

सीबीआई की टीम बुधवार सुबह 7:45 बजे के करीब देवेंद्र यादव के आवास पर पहुंची। इस दौरान देवेंद्र यादव के समर्थक उनके आवास के बाहर जमा हो गए। सीबीआई ने यह रेड महादेव सट्टे के मामले में की है।
आपको बता दें बीते साल अगस्त में छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विधायक की गिरफ्तारी उनके आवास से की गई थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।

Hindi News / Raipur / CBI Raid: देवेंद्र यादव के घर CBI की रेड, समर्थकों ने अधिकारियों को घेरा घर में जाने से रोका

ट्रेंडिंग वीडियो