scriptCG Election 2025: रायपुर में भाजपा का भव्य रोड शो, CM साय ने कहा- नगर निगम में भी बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार | CG Election 2025: Grand roadshow of Chief Minister Vishnu deo Sai in Raipur | Patrika News
रायपुर

CG Election 2025: रायपुर में भाजपा का भव्य रोड शो, CM साय ने कहा- नगर निगम में भी बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार

CG Election 2025: नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे के लिए जनसमर्थन और आशीर्वाद मांगने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में जन आशीर्वाद यात्रा रोड में शामिल हुए।

रायपुरFeb 09, 2025 / 08:28 am

Laxmi Vishwakarma

CG Election 2025: रायपुर में भाजपा का भव्य रोड शो, CM साय ने कहा- नगर निगम में भी बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार
CG Election 2025: चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर नगर निगम के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के लिए रोड शो किया। रोड शो में मुख्यमंत्री साय ने कहा, नगर निगम में भी जनता भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं।

संबंधित खबरें

CG Election 2025: भाजपा को जिताकर कांग्रेस को मजा चखाना: सीएम

भाजपा अटल विश्वास पत्र के हर वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार बनते ही मात्र 13 महीनों में विकास की गंगा बहाई गई है, जिससे जनता का भाजपा पर विश्वास और मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 फरवरी को कमल का बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे सहित सहित सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ रायपुर नगर निगम को दिलाएं।
उन्होंने कहा, जैसे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाया गया। वैसे ही नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को जिताकर कांग्रेस को मजा चखाना है। मुख्यमंत्री का रोड शो भनपुरी से शुरू हुआ, जो विभिन्न वार्डों से होते हुए तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर समाप्त हुआ, जहां एक सभा हुई।
यह भी पढ़ें

CG Election 2025: कांग्रेस ने जारी की दुर्ग जिले के 3 नगर पंचायतों के उम्मीदवारों की सूची, देखें नाम

भाजपा की जीत से निगम क्षेत्रों में होगा तेज गति से विकास

मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी गई है, और अब नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से शहरों के विकास की रफ्तार और तेज होगी। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। कमल के झंडों से सजी सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे दिया।

जनता को विश्वास है कि हम काम करके दिखाएंगे: मूणत

CG Election 2025: रायपुर पश्चिम विधायक और चुनाव सहसंचालक राजेश मूणत ने कहा इस चुनाव में विश्वास दोनों तरफ है। जनता साथ देगी हमें विश्वास है, हम काम करके दिखाएंगे जनता को विश्वास है। इस विश्वास के साथ जनता ने विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और उपचुनाव में भाजपा कोको प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया। जनता का यही विश्वास नगर निगम चुनाव में भी भाजपा के साथ रहेगा।

Hindi News / Raipur / CG Election 2025: रायपुर में भाजपा का भव्य रोड शो, CM साय ने कहा- नगर निगम में भी बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार

ट्रेंडिंग वीडियो