scriptCG Monsoon 2025: मौसम ने ली करवट! आज कई इलाकों में बारिश-अंधड़ के आसार, जानें किन जिलों में होगी बारिश | Patrika News
रायपुर

CG Monsoon 2025: मौसम ने ली करवट! आज कई इलाकों में बारिश-अंधड़ के आसार, जानें किन जिलों में होगी बारिश

CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ में मानसून पूर्व की गतिविधियों के चलते मौसम ने करवट ली है। शनिवार को कई जगहों में हल्की बारिश हुई।

रायपुरJun 01, 2025 / 01:37 pm

Khyati Parihar

CG Monsoon 2025: मौसम ने ली करवट! आज कई इलाकों में बारिश-अंधड़ के आसार, जानें किन जिलों में होगी बारिश
1/6
CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ में मानसून पूर्व की गतिविधियों के चलते मौसम ने करवट ली है। शनिवार को कई जगहों में हल्की बारिश हुई। इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना बना रहा।
CG Monsoon 2025: मौसम ने ली करवट! आज कई इलाकों में बारिश-अंधड़ के आसार, जानें किन जिलों में होगी बारिश
2/6
CG Monsoon 2025: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार 1 जून को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर अंधड़ की संभावना जताई गई है। बिजली गिरने की भी आशंका है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
CG Monsoon 2025: मौसम ने ली करवट! आज कई इलाकों में बारिश-अंधड़ के आसार, जानें किन जिलों में होगी बारिश
3/6
CG Monsoon 2025: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, दक्षिण बस्तर, बालोद, कांकेर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में जमकर बारिश होगी। इस बार प्रदेश में मानसून के पहुँचने से पहले ही बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बार छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होगी।
CG Monsoon 2025: मौसम ने ली करवट! आज कई इलाकों में बारिश-अंधड़ के आसार, जानें किन जिलों में होगी बारिश
4/6
CG Monsoon 2025: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश से विदर्भ तक एक द्रोणिका फैला हुआ है। इसके प्रभाव से आज वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
CG Monsoon 2025: मौसम ने ली करवट! आज कई इलाकों में बारिश-अंधड़ के आसार, जानें किन जिलों में होगी बारिश
5/6
CG Monsoon 2025: इसके साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। यानी माना जा रहा कि फिलहाल मौसम राहत देगा, लेकिन इसके बाद गर्मी फिर लौट सकती है।
CG Monsoon 2025: मौसम ने ली करवट! आज कई इलाकों में बारिश-अंधड़ के आसार, जानें किन जिलों में होगी बारिश
6/6
CG Monsoon 2025: वहीं, राजधानी रायपुर में फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन शाम के समय मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद यहां हल्की बौछारें पड़ने की आशंका है।

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / CG Monsoon 2025: मौसम ने ली करवट! आज कई इलाकों में बारिश-अंधड़ के आसार, जानें किन जिलों में होगी बारिश

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.