CG News: वैध आय के स्रोतों से कहीं अधिक
उक्त सभी के दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त किया गया था। इसके पूरा होने पर 28 मई को सीबीआई द्वारा प्रेस विज्ञिप्त जारी कर बताया गया है कि उक्त अधिकारी द्वारा 1 जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 की अवधि में स्वयं के साथ ही पत्नी और पुत्र के नाम पर कुल 3 करोड़ 32 लाख 93298 रुपए की चल-अचल संपत्तियाँ अर्जित की गई। यह वैध आय के स्रोतों से कहीं अधिक हैं। रायपुर सीबीआई की टीम ने 9 सिंतबर 2024 को वीरेन्द्र पटेल के तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें एजी दफ्तर, शासकीय आवास और घर शामिल था। आरोपी ऑडिटर वीरेन्द्र कुमार पटेल 13 जुलाई 2006 को एसओ के पद पर ग्रेड वेतन 4,800 रुपए में नौकरी ज्वाइन की थी। इसके बाद हर साल चल-अचल संपत्तियों की खरीदी की गई। तलाशी के दौरान 5 करोड़ 37 लाख 4123 रुपए की प्रॉपर्टी खरीदने के इनपुट मिले थे। उक्त सभी के दस्तावेजों को जांच के दायरे में लिया गया था।
12 साल में करोड़ों की संपत्ति अर्जित
CG News:
सीबीआई को छापेमारी के दौरान 31 जुलाई 2007 से 31 मार्च 2024 के बीच अपनी पत्नी के नाम पर 3 करोड़ 89 लाख 54 हजार रुपए की चल, अचल संपत्तियां मिली थी। वहीं अफसर के डीए अकाउंट में 1 करोड़ 47 लाख 50143 रुपए मिले थे। उक्त सभी का मूल्यांकन और दस्तावेजों, प्रॉपर्टी खरीदने के पेपर्स के साथ ही डिजिटल डिवाइस की जांच करने पर कुल 3 करोड़ 32 लाख 93298 रुपए की अवैध रूप से अर्जित की गई चल-अचल संपत्तियाँ मिली है।