CG News: स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर CM विष्णुदेव साय ने किया नमन, देखें Photo
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बाजारडांड, कुनकुरी में स्थापित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बाजारडांड, कुनकुरी में स्थापित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने स्व जूदेव जी के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
2/5
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत भी उपस्थित रहीं।
3/5
सीएम साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी न केवल प्रखर राष्ट्रवादी थे, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के दृढ़ रक्षक भी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया।
4/5
उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से पुनः जोड़ने का कार्य किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जूदेव जी जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के सशक्त प्रहरी थे।
5/5
छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज को उनका गौरव और पहचान लौटाने के लिए उन्होंने अनवरत संघर्ष किया। उनके प्रयासों से समाज में राष्ट्रवादी चेतना का प्रसार हुआ और छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से और अधिक जुड़ने का अवसर मिला।