आसमान में आंशिक बादल के कारण
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। बुधवार को दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा। अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 11.1 डिग्री रहा। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम शुष्क रहने की संभावना
मंगलवार के तापमान को देखते हुए अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास जा सकता है। प्रदेश में ठंड चला-चली की बेला में है। हालांकि मार्च तक सुबह व रात में हल्की
ठंड रहने का ट्रेंड रहा है। ये ट्रेंड इस साल भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। यानी बादल नहीं छाएंगे। इससे दिन व रात का तापमान बढ़ेगा।