scriptवो मेरी गर्लफ्रेंड है… आपस में भिड़े हिन्दू और मुस्लिम, धारदार चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, फिर… जानकर रह जाएंगे दंग | Crime News: Knife fight between Hindu and Muslim for girlfriend | Patrika News
रायपुर

वो मेरी गर्लफ्रेंड है… आपस में भिड़े हिन्दू और मुस्लिम, धारदार चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, फिर… जानकर रह जाएंगे दंग

Crime: छत्तीसगढ़ की रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा के अमन नगर में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ही युवती से प्रेम करने की रंजिश के चलते यह हमला हुआ।

रायपुरMar 09, 2025 / 08:13 am

Khyati Parihar

वो मेरी गर्लफ्रेंड है… आपस में भिड़े हिन्दू और मुस्लिम, धारदार चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, फिर… जानकर रह जाएंगे दंग
Crime News: रायपुर के मोवा स्थित अमन नगर में शुक्रवार रात एक ही युवती से प्रेम प्रसंग के विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। आरोपी पवन बघेल ने युवक फरजान पर हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ही युवती से प्रेम करने की रंजिश के चलते पवन ने फरजान को चाकू मारा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पंडरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि फरजान को चाकू से गहरी चोट आई, लेकिन उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।
पुलिस ने आरोपी पवन बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आई है, पुलिस घटना के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें

Firing in Raipur: फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में चली थी गोलियां, अवैध रायफल जब्त

प्यार के चक्कर में चली गोली

इससे पहले शुक्रवार रात गर्लफ्रेंड के चक्कर में तेलीबांधा में भी गोली चली थी। दो युवकों में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। बेटे की गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद सुलझाने के लिए पिता ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बेटे ने भी 12 बोर की बंदूक से दो बार युवक पर फायरिंग कर दी।

Hindi News / Raipur / वो मेरी गर्लफ्रेंड है… आपस में भिड़े हिन्दू और मुस्लिम, धारदार चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, फिर… जानकर रह जाएंगे दंग

ट्रेंडिंग वीडियो