रायपुर। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और नगर सेना, रायपुर की 50 सदस्यी टीम ने मानसून के पूर्व बाढ़ बचाव का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान जवानों ने बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को निकालने, बाढ़ में डूबते व्यक्तियों की रेस्क्यू और पानी में डूबे व्यक्ति की सर्च रेस्क्यू अभियान की कृत्रिम अभ्यास किया।
2/6
यह पूर्वाभ्यास नवा रायपुर में स्थित झांझ जलाशय आयोजित किया गया, जिसमें अनिमा एस. कूजूर, सभांगीय सेनानी, और पुष्पराज सिंह जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, के नेतृत्व में हुआ।
3/6
इस अवसर पर संभागीय सेनानी, नगर सेना , एसडीआरएफ रायपुर संभाग, ने जवानों को सभी प्रकार के आपदाओं से निपटने हेतु हमेशा सजग एवं तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आगामी मौसम को देखते हुए हमें अपनी तैयारियों को और भी मजबूत करना होगा।
4/6
पूर्वाभ्यास के दौरान जवानों ने बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने और डूबते व्यक्तियों की रेस्क्यू करने के लिए विशेष तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस दौरान जवानों ने अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया।
5/6
यह पूर्वाभ्यास एसडीआरएफ और नगर सेना की तैयारियों को परखने और उन्हें और भी मजबूत बनाने के लिए आयोजित किया गया था। इस तरह के पूर्वाभ्यास से जवानों को वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है।
6/6
बाढ़ बचाव का पूर्वाभ्यास: एसडीआरएफ और नगर सेना की तैयारी