यह भी पढ़ें: पायल खरीदने की जिद पड़ी महंगी! पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, फिर बाथरूम में किया ये घिनौना काम टिकरापारा के संजय नगर निवासी ओम वर्मा और खिलेश्वर यादव दोनों दोस्त थे। बुधवार की रात दोनों शराब खरीदने भट्ठी गए। वहां से लौटने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर ओम अपने घर गया और चाकू लेकर वापस आया। इसके बाद खिलेश्वर के पेट, जांघ में चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खिलेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद देर रात उसकी मौत हो गई। टिकरापारा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पड़ोसी के घर मिली लाश, खटिया से बंधे थे दोनों हाथ
अभनपुर इलाके में 33 वर्षीय महिला निर्मम हत्या कर दी गई। महिला के शरीर में एक भी कपड़े नहीं थे। उनके दोनों हाथ खटिया में बंधे हुए थे। इससे हत्या से पहले उनके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीया महिला 28 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। शाम को करीब 4 बजे उसका बेटा स्कूल से आया, तो बाहर से दरवाजा बंद मिला। इसके बाद महिला के रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चला। बुधवार की शाम उनके पड़ोसी हरख साहू बाहर से अपने घर लौटे। अपने घर का ताला खोलकर भीतर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। महिला की लाश उनके घर में मिली। लाश उसके बेटे के कमरे में चारपाई से बंधी हुई थी। उसके सिर, गले व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट के निशान थे। महिला के शरीर में कोई कपड़ा नहीं था। हरख का बेटा गायब है।