India Team: संजू देवी छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी
6वीं एशियन महिला कबड्डी चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ी संजू देवी भी खेलती नजर आएंगी। क्योंकि, एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय टीम में संजू देवी ने जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है। संजू देवी का भारतीय टीम में चयन उनके इंडिया कैंप में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
इससे पहले नेशनल चैंपियनशिप में किए गए प्रदर्शन के आधार संजू का चयन इंडिया कैंप में किया गया था। अब संजू 4 से 9 मार्च तक तेहरान (ईरान) में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। संजू बिलासपुर के बहतराई में संचालित महिला आवासीय कबड्डी अकादमी की खिलाड़ी हैं। वे प्रशिक्षण दिल कुमार राठौर की निगरानी में प्रशिक्षण हासिल कर रही है। भारतीय टीम में चयन होने पर खेल सचिव और संचालक ने बधाई दी है।