इसमें
आईएएस अमित कटारिया का नाम सबसे ऊपर है। उन्हें विरासत में करीब 47 करोड़ की संपत्ति मिली हुई है। हालांकि इसमें पारिवारिक हिस्सेदारी भी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी आईएसएस अफसरों ने संपत्ति खरीदने में रूचि दिखाई है।
IAS Officer property: अन्बलगन पी., सचिव
तमिलनाडु कोयंबटूर के गांव में 3738 वर्ग फीट की आवास है। इसे 2017 में 1 करोड़ 31 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 2 करोड़ हैं। यह जमीन संयुक्त परिवार की है। इससे हर साल 8 लाख 50 हजार रुपए की आय होती है। इसे परिवारिक हिस्सेदारी भी है।
प्रसन्ना आर., सचिव
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक आवासीय जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 2 लाख रुपए है। यह जमीन उन्हें विरासत में मिली थी। तमिलनाडु के कन्याकुमारी के गांव में 55 लाख रुपए की आवासीय जमीन है। यह उनकी पत्नी के नाम पर है। उनके पिता ने इसे गिट दिया था। तमिलनाडु के कन्याकुमारी के एक गांव में 10 एकड़ जमीन है। इसकी कीमत 1 करोड़ 95 लाख 63 हजार 577 रुपए है। यह उनकी पत्नी के नाम पर है। उनके पिता ने इसे गिट दिया था।
कन्याकुमारी के गांव में 3 एकड़ जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 11 लाख 77 हजार 500 रुपए है। यह उनकी पत्नी के नाम पर है। इसे वर्ष 2009 में खरीदा था। कन्याकुमारी के गांव में पत्नी के नाम पर 1 एकड़ जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 17 लाख 10 हजार रुपए है। इसे वर्ष 2009 में खरीदा था।
कन्याकुमारी के गांव में पत्नी के नाम पर 23 लाख 24 हजार 150 रुपए की जमीन है। इसे वर्ष 2009 में खरीदा था। रायपुर के कमल विहार सेक्टर 1 में 129 वर्ग मीटर का एक आवासीय प्लाट है। यह प्लाट उनकी पत्नी के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 22 लाख रुपए है।
नवा रायपुर सेक्टर 27 में स्वयं के नाम पर 461.16 वर्ग मीटर का एक आवासीय प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत 52 लाख रुपए है। इसके लिए लोन लिया था।- रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्ग फीट की जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 16 लाख रुपए है। इसके लिए लोन लिया था।
कोयंबटूर के गांव में 0.7047 एकड़ कृषि जमीन है। इसे स्वयं के नाम पर खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 6.25 लाख रुपए है। इसे स्वयं की बचत से खरीदा था। रायपुर से लगे अभनपुर के गांव में 0.16 हैक्टयेर कृषि जमीन है। इसे स्वयं के नाम पर खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 2 लाख 18 हजार 500 रुपए हैं। इसे स्वयं की बचत से खरीदा था।
अमित कटारिया, सचिव
लक्ष्मण विहार, गुड़गांव में 1 एकड़ कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 4.50 करोड़ रुपए है। इसमें उनके भाई की भी हिस्सेदारी है। गुड़गांव में 2 एकड़ कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 10 करोड़ रुपए है। इसमें उनके भाई की भी हिस्सेदारी है।
शेरपुर गुड़गांव में 1 एकड़ कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 4.50 करोड़ रुपए है। इसमें उनके भाई की भी हिस्सेदारी है। गुडगांव में 1.50 एकड़ कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 7.50 करोड़ रुपए है। इसमें उनके भाई की भी हिस्सेदारी है।
पुरानी दिल्ली रोड़ गुड़गांव में 1 एकड़ कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 4.50 करोड़ रुपए है। इसमें उनके भाई की भी हिस्सेदारी है। संजय ग्राम, गुरगांव 300 वर्ग गज की आवासीय जमीन और 1200 वर्ग गज की जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 4 करोड़ है। इसमें उनके भाई की भी हिस्सेदारी है। गुड़गांव में 850 वर्ग फीट का अपार्टमेंट है। इसकी वर्तमान कीमत 5 करोड़ है। इसमें उनके भाई की भी हिस्सेदारी है।
गुड़गांव के एमपीटी मॉल में 4067 वर्ग फुट की स्वयं के नाम पर दुकान है। इसकी वर्तमान कीमत 2.50 करोड़ रुपए है। इससे सालाना 18 लाख रुपए की आय होती है। गुड़गांव में 350 वर्ग गज का आवास है। इसकी कीमत 3.50 करोड़ रुपए है। इसमें उनकी बहन की भी हिस्सेदारी है।
IAS Officer property: संगीता पी., प्रतिनियुक्ति पर
नवा रायपुर में स्वयं के नाम पर 3600 वर्ग फीट आवासीय प्लाट है। इसे वर्ष 2022 में 16 लाख 39 हजार रुपए में खरीदी थी। वर्तमान कीमत की जानकारी नहीं है। तेलांगना में आवास है। इसे स्वयं व पति के नाम पर 1 करोड़ 74 लाख 82 हजार 500 रुपए में वर्ष 2021 में खरीदा था। इससे 5 लाख 64 हजार रुपए की वार्षिक आय होती है। वर्तमान कीमत की जानकारी नहीं है।
तमिलनाडु में 0.23 एकड़ की एक जमीन है। यह जमीन उनके पिता के देहा के बाद मिली थी। इसक वर्तमान कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। तेलांगना में 320 वर्ग यार्ड का आवासीय प्लाट है। यह प्लान उनके पिता के देहांत के बाद मिला था। इसकी वर्तमान कीमत 16 लाख रुपए है।
अलरमेलमंगई डी., सचिव
रायपुर के धरमपुरा में स्वयं के नाम पर आवासीय प्लाट है। इसे वर्ष 2008 में 5 लाख रुपए में खरीदा था। इसके लिए लोन लिया था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 40 लाख है। तमिलनाडु में 3770 वर्ग फीट का स्वयं के नाम पर आवास है। इसकी वर्तमान कीमत 3.10 करोड़ है। इसे लोन लेकर व पारिवारिक संपत्ति बेचकर खरीदा था। इससे 19 लाख रुपए प्रतिवर्ष की आय होती है।
तमिलनाडु में 3738 वर्ग फीट की आवासीय जमीन है। इसे 2017 में 1.31 करोड़ में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 2 करोड़ है। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है। इससे 8.5 लाख रुपए सालाना आय होती है। आय में भी पारिवारिक हिस्सेदारी है।