scriptमहिला का नहाते समय Video रेकॉर्ड करने की कोशिश, फिर.. दो आरोपी गिरफ्तार | Tried to record a video of a woman taking a bath | Patrika News
रायपुर

महिला का नहाते समय Video रेकॉर्ड करने की कोशिश, फिर.. दो आरोपी गिरफ्तार

CG News: रायपुर पुलिस ने गौतम नगर में महिला की नहाते समय वीडियो रिकॉर्ड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आजाद चौक थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

रायपुरJun 27, 2025 / 01:40 pm

Shradha Jaiswal

महिला का नहाते समय Video रेकॉर्ड करने की कोशिश, फिर.. दो आरोपी गिरफ्तार(photo-unsplash)

महिला का नहाते समय Video रेकॉर्ड करने की कोशिश, फिर.. दो आरोपी गिरफ्तार(photo-unsplash)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस ने गौतम नगर में महिला की नहाते समय वीडियो रिकॉर्ड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आजाद चौक थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। महिला 25 जून की दोपहर करीबन 2 बजे अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। तभी आरोपी शेख जफर उर्फ झोल्टू (20) और मोहमद कलाम (20) और रेहान ने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें

CG VIDEO: छत्तीसगढ़ राज्यसभा सांसद ने अमित शाह पर साधा निशाना, कहा- केंद्रीय गृह मंत्री मांगें माफ़ी

CG News: दो आरोपी गिरफ्तार

महिला ने आरोपियों को देखकर शोर मचा दिया। आवाज सुनकर महिला के पति और बच्चे पहुंचे। आरोपियों ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी देकर पथराव किया। इससे महिला के दो बच्चों को चोट पहुंची। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने शेख जफर और मोहमद कलाम को गिरफ्तार कर लिया, वहीं रेहान की तलाश जारी है।

Hindi News / Raipur / महिला का नहाते समय Video रेकॉर्ड करने की कोशिश, फिर.. दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो