scriptCG Crime: महिला आरक्षक से छेड़छाड़, एएसआई के खिलाफ एफआईआर | Woman constable molested, FIR lodged against | Patrika News
रायपुर

CG Crime: महिला आरक्षक से छेड़छाड़, एएसआई के खिलाफ एफआईआर

CG Crime: महिला ने इसका विरोध किया और आरोपी ने माफी मांग ली। बताया जा रहा है कि एएसआई सोबंत सिंह रावत ने होली के दिन महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ की।

रायपुरMar 19, 2025 / 10:46 am

Love Sonkar

CG Crime: महिला आरक्षक से छेड़छाड़, एएसआई के खिलाफ एफआईआर
CG Crime: शहर के एक थाने में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने ही विभाग के एएसआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। यह घटना होली के दिन उस समय हुई जब महिला पुलिसकर्मी किसी काम से सीएसपी कार्यालय में पहुंची थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: SP dismissed constable: डबल मर्डर के आरोपी कुलदीप साहू की मदद करने वाला आरक्षक बर्खास्त, एसपी ने की कार्रवाई

महिला ने इसका विरोध किया और आरोपी ने माफी मांग ली। बताया जा रहा है कि एएसआई सोबंत सिंह रावत ने होली के दिन महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ की।
जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने माफी मांगी, लेकिन पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

Hindi News / Raipur / CG Crime: महिला आरक्षक से छेड़छाड़, एएसआई के खिलाफ एफआईआर

ट्रेंडिंग वीडियो