scriptAmit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें | Patrika News
राजनंदगांव

Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें

Amit Shah In CG: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी स्थित आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में मौजूद हैं। सीएम साय भी उनके साथ हैं।

राजनंदगांवFeb 06, 2025 / 02:21 pm

Khyati Parihar

Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें
1/10
Amit Shah In CG: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वे हेलीकॉप्टर के जरिए राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ रवाना हुए हैं। शाह यहां आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में शामिल हुए।
Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें
2/10
Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस में शाह ने समाधि स्थल को नमन करने के बाद आचार्य विद्यासागर महाराज के बनने वाले समाधि स्मारक का भूमिपूजन भी किया।
Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें
3/10
Amit Shah In CG: केंद्रीय अमित शाह आचार्यश्री के चांदी का फोटो व अष्टधातु से बने चरण का अनावरण करेंगे। राजकट्टा में चंद्रगिरी पर्वत के किनारे साढ़े चार एकड़ जमीन पर 54 फीट ऊंचा विद्यासागर का स्मारक बनाएगा जाएगा।
Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें
4/10
Amit Shah In CG: बता दें कि स्मृति दिवस महोत्सव में देशभर के जैन संत शामिल होने यहां पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आचार्य विद्यासागर की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का भी जारी कर सकते हैं।
Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें
5/10
Amit Shah In CG: 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। तिथि के अनुसार उनके समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है और एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें
6/10
Amit Shah In CG: समाधि स्मारक समिति विद्यायतन के पदाधिकारियों ने बताया कि जैनाचार्य के नाम से 100 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा। इसका वजन 35 ग्राम है। एक पहलू में ध्यान में लीन आचार्यश्री दिखेंगे। दूसरे में सत्यमेव जयते के साथ अशोक स्तंभ और 100 रुपए लिखा होगा।
Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें
7/10
Amit Shah In CG: डाक विभाग ने भी एक कवर पेज आचार्यश्री के नाम पर बनाया गया है। 54 फीट ऊंचा स्मारक के अलावा एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा। साथ ही आचार्य विद्यासागर महाराज का होलोग्राम स्टैच्यू भी लगाया जाएगा।
Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें
8/10
Amit Shah In CG: डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी का मंदिर है, प्रज्ञागिरि और चंद्रगिरि जैसे धार्मिक स्थल और विद्यासागर महाराज जी की समाधि के बाद यह क्षेत्र अब महातीर्थ बन चुका है।
Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें
9/10
Amit Shah In CG: बताया जा रहा है कि 100 किलो वजनी इन चरण चिह्नों को देश के अलग-अलग मंदिरों में भेजा जाएगा। प्रथम समाधि स्मृति दिवस महोत्सव में निर्यापक मुनि समता सागर महाराज, आगम सागर, पुनित सागर महाराज, संसघ ऐलक धैर्य सागर महाराज भी शामिल हैं।
Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें
10/10
Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर समाधि स्मृति महा महोत्सव में सीएम साय भी मौजूद है।

Hindi News / Photo Gallery / Rajnandgaon / Amit Shah In CG: आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, देखें तस्वीरें

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.