यह भी पढ़ें:
CG Crime: होली मनाने गांव गए थे, इधर साढ़े चार लाख के जेवरात पार कार की ठोकर से युवक की चली गई जान, वाहन की रफ्तार तेज थी वहीं शुक्रवार को ही सोमनी थाना के हाइवे स्थित टेडेसरा चौक के पास तेज रफ्तार कार ने
बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में गंभीर चोटें आने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महमरा निवासी वामन कुमार चन्द्रवंशी शुक्रवार को बाइक में सवार होकर अपने एक साथी अजय उर्फ भोला विश्वकर्मा के साथ अपने बड़े पिता कुंजी लाल चक्रधारी के ईट भट्टा ग्राम सांकरा जाने के लिए निकला था। इस दौरान टेड़ेसरा चौक के पास कार क्रमांक सीजी 07 एवाय 7747 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में गंभीर चोटें आने से वामन कुमार चक्रधारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी भोला घायल है।
ईंट भट्ठा से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने रौंदा वहीं शुक्रवार को ही
राजनांदगांव सुरगी मार्ग में ग्राम भोड़िया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ग्रामीण को ठोकर मार कर फरार हो गया। घटना में ग्रामीण की मौत हो गई है। पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भोड़िया निवासी चुम्मन निषाद शुक्रवार को काला ईट्टा भट्टी से डयुटी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे ग्राम भोड़िया के बडे तालाब के पास ठोकर मार कर फरार हो गया। घटना में चुम्मन निषाद की मौत हो गई।
तेज रफ्तार वाहन मोड़ पर फिसलकर गिरा वहीं शुक्रवार को ही खैरागढ़ थाना क्षेत्र के धनगांव बिरौड़ी के मध्य पुलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर फीसल कर गिरने से गंभीर चोटें आने की वजह से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार उमाशंकर विश्वकर्मा पिता भानू विश्वकर्मा उम्र 18 साल निवासी कामठा पुलिस चौकी जालबांधा शुक्रवार को अलग अलग बाइक में सवार होकर अपने दोस्तों के साथ एक अन्य दोस्त डामेश साहू से मिलने धनगांव आया था। वापस लौटते समय भानू विश्वकर्मा का तेज रफ्तार बाइक धनगांव बिरौड़ी के मध्य पुलिया मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया और भानू फिसल कर गिर गया। घटना में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई है।
चिखली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया चिखली चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र यादव पिता संतराम यादव उम्र 39 वह निवासी सुभाष चौक वार्ड: भाटापारा मोतीपुर शुक्रवार के साइकिल में सवार होकर कहीं ज रहा था। इस दौरान राजनांदगांव खैरागढ़ मार्ग में चिखली में पेट्रोल पंप के पास वाहन क्रमांक सीजी 09 बी 0939 के चालक द्वारा वाहन के तेज गति लापरवाही पूर्वक चलारे साइकिल सवार सुरेन्द्र यादव को रौर दिया। घटना में गंभीर चोटें आने में सुरेन्द्र यादव की मौत हो गई। पुलिर मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चावक के खिलाफ अपराध दर्ज क लिया है।