जानकारी के मुताबिक चारभुजा क्षेत्र के सेवंत्री गांव में गुरुवार रात को होलिका दहन के बाद ग्रामीण गेर नृत्य कर रहे थे। सरपंच विकास दवे भी स्थानीय लोगों के साथ नृत्य कर रहे थे। तभी अचानक वो जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
वीडियो आया सामने
इस पूरे वाकये का शुक्रवार को एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो गेर नृत्य खेलते समय अचानक जमीन पर गिरते दिखाई दे रहे है। साथ ही मौके पर मौजूद लोग उन्हें संभाल रहे हैं।तीसरे राउंड में अचानक जमीन पर गिरे
स्थानीय लोगों की मानें तो होलिका दहन के बाद गुरुवार देर रात गांव में गेर नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें सेवंत्री सरपंच विकास दवे भी शामिल हुए। गेर नृत्य के 2 राउंड पूरे हो चुके थे। लेकिन, जैसे ही तीसरा राउंड शुरू हुआ तो सरपंच विकास दवे अचानक रुक गए और सिर के बल जमीन पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और डीजे बंद करवाया। इसके बाद सरपंच को चारभुजा अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान सरपंच की मौत हो गई। यह भी पढ़ें