scriptएमपी में आंगनबाड़ियों में भर्ती पर बड़ा अपडेट, कर्मचारी चयन मंडल ने फिर तय की तारीख | Staff Selection Board again fixed the date for recruitment of supervisors in Anganwadis | Patrika News
सागर

एमपी में आंगनबाड़ियों में भर्ती पर बड़ा अपडेट, कर्मचारी चयन मंडल ने फिर तय की तारीख

Exam News – एमपी में कई नई आंगनबाड़ियां खोली जा रहीं हैं जिनके लिए कई पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है।

सागरApr 08, 2025 / 05:12 pm

deepak deewan

Staff Selection Board again fixed the date for recruitment of supervisors in Anganwadis

Staff Selection Board again fixed the date for recruitment of supervisors in Anganwadis

Exam News- एमपी में कई नई आंगनबाड़ियां खोली जा रहीं हैं जिनके लिए कई पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है। अभी आंगनबाड़ियों के लिए महिला पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की जानी हैं जिनकी भर्ती के लिए बाकायदा परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल आयोजित कर रहा है जिसके लिए फिर से तारीख तय की गई है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन प्रदेशभर की तरह सागर जिले में भी होना है। इसके लिए जिला मुख्यालय पर चार परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जहां पर दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2024 की तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 13 अप्रेल को होगी। पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2024 के लिए पहले 10 अप्रेल का दिन तय किया गया था।
यह भी पढ़ें

एमपी में फिर बहने लगी पुरानी बड़ी नदी, उद्गम स्थल पर निकली पानी की धार

यह भी पढ़ें

एमपी में मंत्री के अफसर की पत्नी से छेड़छाड़, 48 वर्षीय पीड़िता के साथ की अश्लील हरकतें

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारियों के अनुसार 10 अप्रेल को महावीर जयंती का अवकाश होने के कारण परीक्षा टाल दी गई है। इस दिन ली जानेवाली पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा अब 13 अप्रेल रविवार को आयोजित की जाएगी।
बता दें कि मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के माध्यम से महिला पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाना है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई थी। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी, शासकीय कर्मचारी, नगर सैनिक, विकलांग और महिलाओं को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदला

इधर सागर में आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदला गया है। बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा व अत्यधिक तापमान से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में बदलाव का आदेश जारी किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सुबह 7 बजे उपस्थित होकर दोपहर 2.30 बजे तक विभागीय गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगी।

आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार बढ़ती गर्मी को देखते हुए केंद्रों के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है। 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Hindi News / Sagar / एमपी में आंगनबाड़ियों में भर्ती पर बड़ा अपडेट, कर्मचारी चयन मंडल ने फिर तय की तारीख

ट्रेंडिंग वीडियो