ये है वजह
11 हजार लाड़ली बहनों को योजना से बाहर करने की वजह सामने आ गई है। इस योजना में 11 हजार महिलाओं के लिए उम्र बाधा बन गई है। दरअसल, इस योजना में सिर्फ 60 साल तक महिलाओं को लाभ दिया जाता है। ऐसे में 11 हजार सतना और मैहर जिले की 11 हजार महिलाएं 60 वर्ष की आयु पार कर चुकी हैं। जिसके कारण वह 23वीं किस्त के 1250 रुपए का फायदा नहीं ले पाएंगी।
सतना और मैहर में इतनी है लाड़ली बहनों की संख्या
इस पर महिला बाल विकास के अधिकारी सौरभ सिंह का कहना है कि शासन के द्वारा लाड़ली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में की गई थी। जिसमें सतना और मैहर जिले में 3 लाख 78 हजार के लगभग महिलाएं इस लाभ ले रही थी। अभी 9 हजार महिलाएं 60 साल की उम्र से ज्यादा हो गई है। वहीं, 2 हजार महिलाओं ने योजना का लाभ लेना ही बंद कर दिया है।