ऐसी होगी मैहर वन मंडल की प्रशासनिक संरचना
- मुख्यालय: मैहर
- उप वन मंडल: मैहर और व्हाइट टाइगर सफारी
- वन परिक्षेत्र मुख्यालय: मैहर, अमरपाटन और मुकुंदपुर
वन परिक्षेत्रवार संरचना: - मैहर वन परिक्षेत्र
- उप वन परिक्षेत्र: अमदरा, भदनपुर, मैहर
- बीट: 20
- कुल क्षेत्रफल: 31,523 हेक्टेयर
- अमरपाटन वन परिक्षेत्र
- उप वन परिक्षेत्र: अमरपाटन, गोरसरी, रामगढ़
- बीट: 13
- कुल क्षेत्रफल: 18,779 हेक्टेयर
- मुकुंदपुर वन परिक्षेत्र
- उप वन परिक्षेत्र: मुकुंदपुर, जिगना, रामगढ़
- बीट: 15
- कुल क्षेत्रफल: 10,537 हेक्टेयर
व्हाइट टाइगर सफारी को मिला उप वनमंडल का दर्जा
मैहर जिले के गठन के बावजूद व्हाइट टाइगर सफारी, मुकुंदपुर अब तक सतना वन मंडल के अंतर्गत आती थी। लेकिन मैहर वन मंडल के गठन के बाद अब यह पूरी तरह से मैहर जिले के अधीन आ गई है। यहां अब उप वनमंडल का दर्जा होगा और एक निदेशक नियुक्त किया जाएगा।
सतना से 160 पद मैहर वन मंडल में अंतरित
मैहर वन मंडल के गठन के चलते सतना से 160 पद स्थानांतरित किए गए हैं, जिनमें—
- उप वन मंडलाधिकारी – 2
- वन क्षेत्रपाल – 6
- उप वनक्षेत्रपाल – 5
- वनपाल – 18
- वनरक्षक – 60
- मुख्य लिपिक, लेखापाल, सहायक ग्रेड 2 और 3, पशु चिकित्सक, प्रयोगशाला सहायक, वाहन चालक, संविदा व अन्य पद शामिल हैं।
सतना वन मंडल में अब इतना क्षेत्र बचा
मैहर के अलग होने के बाद सतना वन मंडल में अब 1,65,834 हेक्टेयर का क्षेत्र रह गया है। इसमें दो उप वनमंडल— सतना और चित्रकूट होंगे।
- सतना उप वनमंडल: सतना, सिंहपुर, उचेहरा
- चित्रकूट उप वनमंडल: नागौद, चित्रकूट, बरौंधा, मझगवां
मैहर वन मंडल में स्वीकृत नए पद
नए मैहर वन मंडल के लिए शासन ने अतिरिक्त पद भी स्वीकृत किए हैं—
- DFO (वन मंडलाधिकारी) – 1
- उप वन क्षेत्रपाल – 4
- वनरक्षक – 6
- शीघ्र लेखक, मानचित्रकार, लेखापाल – 1-1
- सहायक ग्रेड 2 – 2
- सहायक ग्रेड 3 – 9
क्या बदलेगा इस निर्णय से?
मैहर को नया वन मंडल बनाने से प्रशासनिक नियंत्रण बेहतर होगा, वन्यजीव संरक्षण और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। साथ ही, मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी को अब अलग पहचान मिल सकेगी।