scriptसात जन्मों का साथ : पत्नी के निधन के बाद पति ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार | Husband Died After His Wife's Death in Neem Ka Thana | Patrika News
सीकर

सात जन्मों का साथ : पत्नी के निधन के बाद पति ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार

नीमकाथाना क्षेत्र की पूछलावाली ढाणी की एक घटना सबको भावुक कर गई। यहां 95 वर्षीय बिडदी देवी के निधन के कुछ देर बाद ही उनके 95 वर्षीय पति श्रीराम यादव ने भी इस संसार को अलविदा कह दिया।

सीकरMar 06, 2025 / 08:34 pm

Kamlesh Sharma

Neem Ka Thana
नीमकाथाना। क्षेत्र की पूछलावाली ढाणी की एक घटना सबको भावुक कर गई। यहां 95 वर्षीय बिडदी देवी के निधन के कुछ देर बाद ही उनके 95 वर्षीय पति श्रीराम यादव ने भी इस संसार को अलविदा कह दिया। बिडदी देवी और श्रीराम यादव ने अपने जीवन के हर पल को साथ बिताया।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे दोनों एक-दूसरे के बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। उनकी उम्र भले ही बढ़ रही थी, लेकिन उनका प्रेम और आपसी जुड़ाव उतना ही गहरा होता गया। शायद यही वजह रही कि जब बिडदी देवी ने संसार छोड़ा, तो उनके पति श्रीराम यादव भी ज्यादा देर तक अकेले नहीं रह सके और उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली।
यह भी पढ़ें

पति की मौत का सदमा नहीं झेल सकी, पत्नी की भी मौत, जिसने सुना आंखों में आंसू आ गए

एक साथ अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार

दंपत्ती की अंतिम यात्रा में परिवारजनों ने दोनों को एक साथ विदा किया और उनकी अर्थियां साथ-साथ श्मशान घाट ले जाई गईं। वहां पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Hindi News / Sikar / सात जन्मों का साथ : पत्नी के निधन के बाद पति ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार

ट्रेंडिंग वीडियो