scriptPKL 2025 Auction: प्रो कबड्डी लीग में 472 रेड पॉइंट स्कोर करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी को बंगाल वॉरियर्स ने सस्ते में खरीदा | PKL 2025 Auction Jang Kun Lee returns to Bengal Warriorz and UP Yoddhas buys Dong Geon Lee | Patrika News
खेल

PKL 2025 Auction: प्रो कबड्डी लीग में 472 रेड पॉइंट स्कोर करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी को बंगाल वॉरियर्स ने सस्ते में खरीदा

Jang Kun Lee: अनुभवी कोरियाई कबड्डी प्लेयर जंग कुन ली को दो सीजन के बाद बंगाल वारियर्स ने साइन किया है।

भारतJun 01, 2025 / 04:26 pm

satyabrat tripathi

Jang Kun Lee

Jang Kun Lee (Photo Credit: PKL – ‘X’)

PKL 2025 Auction: प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 के ऑक्शन का आज आखिरी दिन है। अनुभवी कोरियाई कबड्डी प्लेयर जंग कुन ली को दो सीजन के बाद बंगाल वारियर्स ने साइन किया है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को मुंबई में आयोजित PKL 2025 ऑक्शन में उन्हें 13 लाख रुपए में खरीदा है।

संबंधित खबरें

जंग कुन 2018 बंगाल वॉरियर्स से जुड़े थे और वह प्रो कबड्डी लीग में 472 रेड पॉइंट स्कोर करने वाले पहले विदेश खिलाड़ी बने। उन्होंने सात सीजन PKL खेलते हुए 471 रेड पॉइंट, 9 सुपर 10 सहित 25 टैकल पॉइंट अर्जित किए हैं। जंग कुन ली प्रो कबड्डी लीग 2017 में मोस्ट वैल्यूएबल विदेशी खिलाड़ी थे। उस वक्त उन्हें बंगाल वॉरियर्स ने 80.3 लाख रुपए में रिटेन किया था।
यह भी पढ़ें

PKL 2025 Auction: प्रो कबड्डी का सबसे बड़ा रेडर रहा अनसोल्ड, नवीन कुमार ने छोड़ा दिल्ली का साथ, मनिंदर सिंह भी सस्ते में बिके

प्रो कबड्डी लीग के सीजन-7 में पटना पाइरेट्स ने उन्हें 40 लाख रुपए ने साइन किया था, जहां वह पिछले सीजन तक इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए थे। इन सबके बीच यूपी योद्धा ने कोरियाई कबड्डी प्लेयर डोंग जियोन ली को 13.5 लाख रुपए में खरीदा। डोंग तीन साल बाद लीग में लौटे हैं, उन्होंने आखिरी बार 2022 में गुजरात जायंट्स की ओर से खेला था।

Hindi News / Sports / PKL 2025 Auction: प्रो कबड्डी लीग में 472 रेड पॉइंट स्कोर करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी को बंगाल वॉरियर्स ने सस्ते में खरीदा

ट्रेंडिंग वीडियो