scriptPKL 12 Auction: प्रो कबड्डी ऑक्शन के दूसरे दिन इस गुमनाम खिलाड़ी के नाम पर लगी रिकॉर्ड बोली, यू मुंबा ने खर्च कर दिए इतने रुपए | pro kabaddi 2025 pkl 12 auction update anil mohan record bid in d category buy u mumba | Patrika News
खेल

PKL 12 Auction: प्रो कबड्डी ऑक्शन के दूसरे दिन इस गुमनाम खिलाड़ी के नाम पर लगी रिकॉर्ड बोली, यू मुंबा ने खर्च कर दिए इतने रुपए

Pro Kabaddi 2025 Auction Anil Mohan Bid: हिमाचल प्रदेश के अनिल मोहन को ऑक्शन के पहले शायद ही कोई जानता था लेकिन अब उन्होंने इतिहास रच दिया है और D कैटेगरी में इतिहास की सबसे बड़ी बोली हासिल की।

भारतJun 01, 2025 / 09:27 pm

Vivek Kumar Singh

Anil Mohan (Photo Credit-Anil Instagram)

Anil Mohan (Photo Credit-Anil Instagram)

PKL 2025 Anil Mohan Auction Prize: पहले दिन 10 करोड़पति और दूसरे दिन अनिल मोहन की रिकॉर्ड बोली प्रो कबड्डी 2025 ऑक्शन की सबसे ज्यादा चर्चा में रही। पहले दिन 10 खिलाड़ियों ने करोड़ का आकंड़ा पार किया तो दूसरे दिन सिद्धार्थ देसाई, रण सिंह और रोहित गुलिया जैसे दिग्गज खरीददार नहीं ढूंढ पाए। दूसरे दिन कैटेगरी C और D में खिलाड़ियों पर बोली लगी।

संबंधित खबरें

कैटेगरी C में ऑलराउंडर्स का कमाल

कैटेगरी सी ऑलराउंडर्स के लिए शानदार मौका साबित हुई, जहां नितिन रावल, गुरदीप और धीरेज को बड़ी बोलियाँ मिलीं। नितिन को जयपुर पिंक पैंथर्स ने ₹50 लाख में साइन किया, गुरदीप को पुनेरी पलटन ने ₹47.10 लाख में खरीदा और धीरेज बेंगलुरु बुल्स की जर्सी पहनेंगे, जिन्हें ₹40.20 लाख की बोली मिली। हालांकि इस श्रेणी की सबसे ऊंची बोली रेडर आकाश शिंदे के नाम रही, जो ₹53.10 लाख में बेंगलुरु बुल्स में शामिल हुए।

अनिल मोहन ने मचाया धमाल

प्लेयर ऑक्शन की सबसे चौंकाने वाली बोली कैटेगरी डी में देखने को मिली, जब यू मुंबा ने हिमाचल प्रदेश के ऑलराउंडर अनिल मोहन को ₹78 लाख की रिकॉर्ड तोड़ बोली में साइन किया। खास बात यह है कि पीकेएल इतिहास में कैटेगरी डी की यह सबसे बड़ी बोली है। अनिल मोहन ने नीलामी के दूसरे दिन दोनों कैटेगरी में सबसे बड़ी बोली पाई। उनके बाद कैटेगरी डी में दूसरी सबसे बड़ी बोली उदय पार्टे को मिली, जिन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स ने ₹50.10 लाख में साइन किया।

कैटेगरी A के शीर्ष 5 खिलाड़ी

  • मोहम्मदरेज़ा शादलू चियानेह (ईरान) — ₹2.23 करोड़ — गुजरात जायंट्स
  • देवांक दलाल (भारत) — ₹2.203 करोड़ — बंगाल वॉरियर्ज़
  • आशु मलिक (भारत) — ₹1.90 करोड़ — दबंग दिल्ली
  • अर्जुन देशवाल (भारत) — ₹1.405 करोड़ — तमिल थलाइवाज़
  • योगेश विजेंद्र दहिया (भारत) — ₹1.125 करोड़ — बेंगलुरु बुल्स

कैटेगरी B के शीर्ष 5 खिलाड़ी

  • अंकित जगलान (भारत) — ₹1.573 करोड़ — पटना पाइरेट्स
  • नवीन संसार सिंह कुमार (भारत) — ₹1.20 करोड़ — हरियाणा स्टीलर्स
  • गुमान सिंह (भारत) — ₹1.073 करोड़ — यूपी योद्धाज
  • सचिन तंवर (भारत) — ₹1.058 करोड़ — पुनेरी पलटन
  • नितिन कुमार धनखड़ (भारत) — ₹1.002 करोड़ — जयपुर पिंक पैंथर्स

कैटेगरी C के शीर्ष 5 खिलाड़ी

  • आकाश संतोष शिंदे (भारत) — ₹53.10 लाख — बेंगलुरु बुल्स
  • नितिन रावल (भारत) — ₹50 लाख — जयपुर पिंक पैंथर्स
  • संदीप कुमार (भारत) — ₹49 लाख — यू मुंबा
  • गुरदीप (भारत) — ₹47.10 लाख — पुनेरी पलटन
  • धीरेज (भारत) — ₹40.20 लाख — बेंगलुरु बुल्स

कैटेगरी D के शीर्ष खिलाड़ी

  • अनिल मोहन (भारत) — ₹78 लाख — यू मुंबा
  • उदय पार्टे (भारत) — ₹50.10 लाख — जयपुर पिंक पैंथर्स
  • शुभम बिटाके (भारत) — ₹9.10 लाख — बेंगलुरु बुल्स
ये भी पढ़ें: PKL 12 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, रेडर्स पर हुई करोड़ों की बारिश, डिफेंडर्स का क्या रहा हाल

Hindi News / Sports / PKL 12 Auction: प्रो कबड्डी ऑक्शन के दूसरे दिन इस गुमनाम खिलाड़ी के नाम पर लगी रिकॉर्ड बोली, यू मुंबा ने खर्च कर दिए इतने रुपए

ट्रेंडिंग वीडियो