रेड मशीन के नाम से जाने जाते हैं अर्जुन
अर्जुन देशवाल यूपी के मुजफ्फरनगर से आते हैं। उन्होंने 2022 के एशियाई खेलों में देश की राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था। वह 2023 में एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं।Tamil Thalaivas ने क्यों लगाया दांव
अर्जुन देशवाल गेम में अपनी बेहतरीन रेडिंग और सटीक खेल के लिए मशहूर हैं। उन्हें Raid Machine के नाम से जाना जाता है। PKL Season 9 में अर्जुन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे। उनके नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज हैं:2- पिछले सीजन में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और 227 रेड प्वाइंट हासिल किए।
3- अर्जुन ने PKL में अब तक 114 मैच खेले हैं और 1,174 रेड प्वाइंट बनाए हैं।
4- 2024 के PKL Season 11 में उन्होंने 9.86 रेड प्वांट प्रति मैच के औसत से 230 अंक हासिल किए।
5- अर्जुन देशवाल ने PKL Season 11 में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से खेलते हुए यूपी योद्धा के खिलाफ 1000 रेड प्वाइंट हासिल किए थे।
6- उसी सीजन में उन्होंने 1100 रेड प्वाइंट्स हासिल किए और इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
7- अर्जुन ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब जीता था।
8- उन्होंने सीजन 10 में सबसे ज्यादा संयुक्त रेड पॉइंट का रिकॉर्ड भी बनाया था।