Jana Nayagan: थलपति विजय की लास्ट मूवी का फर्स्ट लुक जारी, नाम होगा ‘जन नायकन’
Thalapathy Vijay Last Film: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म का नाम फाइनल हो गया है। इसके साथ ही इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। ये आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
Jana Nayagan First Look: थलपति विजय के फैंस लिए खुशबरी आई है। सुपरस्टार विजय की अंतिम फिल्म, जिसे पहले थलापति 69 कहा जा रहा था उसे उसका नाम मिल गया है। साथ ही ये उस मूवी से विजय का फर्स्ट लुक भी रिवील हो गया है।
राजनीति में पूरी तरह से उतरने से पहले ये थलपति विजय की आखिरी फिल्म है, जिसका नाम जन नायकन है। फिल्ममेकर्स ने ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर फिल्म के पहले पोस्टर के साथ इसकी घोषणा की।
फिल्म जन नायकन एक ऐतिहासिक परियोजना है। इस फिल्म का पहला लुक पोस्टर जन नायकन के सार को दर्शाता है, जिसमें अभिनेता विजय एक ऊंचे मंच पर आत्मविश्वास से खड़े होकर, समर्थकों की एक उत्साहित भीड़ के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म जन नायकन के डायरेक्टर एच. विनोथ हैं, जो अपनी मनोरंजक कहानियों से दर्शकों को बांधे रखने की अपनी क्षमता के लिए फेमस हैं। इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के वेंकट के. नारायण ने किया है। सह-निर्माता जगदीश पलानीसामी और लोहित एन. के हैं।
जन नायकन स्टारकास्ट
रॉकस्टार अनिरुद्ध इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं। जन नायकन की कहानी कथित तौर पर विजय को “लोकतंत्र के मशाल वाहक” के रूप में चित्रित करती है। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और प्रकाश राज भी शामिल हैं।