उत्तर प्रदेश के कानपुर के उर्सुला हॉस्पिटल में रोबिन सिंह सुपरवाइजर के रूप में तैनात हैं। जिनकी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगी थी। रात में सफाई कर्मचारी अस्पताल की सफाई कर रहे थे। रोबिन सिंह जिसकी निगरानी में लगे थे। रात करीब 10.30 बजे जनरल सर्जन डॉक्टर बीएस कटियार मौके से निकले। इस पर रोबिन सिंह ने डॉक्टर कटियार को कहा कि थोड़ी देर रुक जाइए। सफाई कार्य चल रहा है। नहीं पैरों के निशान बन जाएंगे। इतना सुनते ही डॉक्टर कटियार सुपरवाइजर को गाली देने लगे। इस पर भी मन नहीं भरा तो उनकी पिटाई शुरू कर दी। पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। डॉक्टर की मार से बचने के लिए सुपरवाइजर इधर-उधर भगत नजर आया। जबकि रॉबिन सिंह हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगता रहा। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ रहा है कि डॉक्टर ने करीब 60 सेकंड में 12 थप्पड़ मारे हैं।
डॉक्टर पर नशे में ड्यूटी करने का आरोप
मामला सामने आने के बाद कर्मचारियों ने भी डॉक्टर के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर कटियार रात में शराब पीकर नशे आते हैं। जबकि रॉबिन सिंह का कहना है कि उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं यहां का सुपरवाइजर हूं और मैं आपको पहचान नहीं पाया। इसके बाद भी हुआ मारते रहे। डॉक्टर की पिटाई के दौरान अस्पताल में मौजूद लोग बचाने के लिए आए। लेकिन डॉक्टर पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। रॉबिन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर डॉक्टर वीएस कटिहार ने बताया कि उन्हें कुछ गलतफहमी हो गई थी। पता नहीं था कि सामने वाला अस्पताल का कर्मचारी है। मैंने माफी मांग ली है। अब हम दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है। घटना के संबंध में बातचीत करने पर डायरेक्टर डॉक्टर एचडी अग्रवाल ने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।