scriptBJP मंत्री ने दी अखिलेश यादव को चेतावनी, देखें वीडियो, कहा- सुधर जाओ वरना…  | BJP minister warned Akhilesh Yadav | Patrika News
वाराणसी

BJP मंत्री ने दी अखिलेश यादव को चेतावनी, देखें वीडियो, कहा- सुधर जाओ वरना… 

BJP Minister on Akhilesh Yadav: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर भाजपा के मंत्री रविंद्र जयसवाल भी मौजूद थें। आइए बताते हैं भाजपा के मंत्री ने अखिलेश यादव को क्या चेतावनी दी। 

वाराणसीMar 31, 2025 / 09:16 pm

Nishant Kumar

BJP
play icon image

BJP Minister Ravindra Jaiswal on Akhilesh Yadav

BJP Minister on Akhilesh Yadav in Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। बीजेपी मंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के गौशाला वाले बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की। 

रविंद्र जायसवाल ने दी चेतावनी 

उत्तर प्रदेश सरकार में स्टाम्प और न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और वाराणसी उत्तरी से विधायक रविंद्र जायसवाल ने अखिलेश यादव को चेतवानी भरे लहजे में कहा कि आप सुधारो वरना उत्तर प्रदेश का नौजवान अब माफ नहीं करेगा आपको।

अखिलेश पर लगाएं गंभीर आरोप 

रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सपा के नेता अखिलेश यादव लगातार भारतीय संस्कृति और सभ्यता, इतिहास रहने वाले महापुरुषों पर हमला करते हैं। वो जानबूझकर मुसलमान समुदाय को खुश हिन्दुओं पर हमला करते हैं। मुसलमानों के वोट बैंक के लिए वो ऐसा करते हैं। 
यह भी पढ़ें

राणा सांगा पर बयान देने वाले रामजी लाल सुमन को मिली जान से मारने की धमकी, इस नेता ने रखा 25 लाख का इनाम

राणा सांगा पर दिया बयान 

राणा सांगा को लेकर दिए विवादित बयान पर बीजेपी विधायक रविंद्र जायसवाल ने कहा कि राणा सांगा हमारे पूजनीय थें। वो ऐसे थे जिन्होंने बाबर को दिल्ली से आगे नहीं बढ़ने दिया। सुहेलदेव जी ने गाजी सालार को रोका था। ये सब हमारे पूजनीय हैं। उन्होंने आगे कहा कि गाय के गोबर को अखिलेश अशुद्ध बता रहे हैं और हम उसी गोबर का गौरी-गणेश बनाकर पूजा करते हैं और गाय को माता मानते हैं। 

Hindi News / Varanasi / BJP मंत्री ने दी अखिलेश यादव को चेतावनी, देखें वीडियो, कहा- सुधर जाओ वरना… 

ट्रेंडिंग वीडियो