रविंद्र जायसवाल ने दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश सरकार में स्टाम्प और न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और वाराणसी उत्तरी से विधायक रविंद्र जायसवाल ने अखिलेश यादव को चेतवानी भरे लहजे में कहा कि आप सुधारो वरना उत्तर प्रदेश का नौजवान अब माफ नहीं करेगा आपको।
अखिलेश पर लगाएं गंभीर आरोप
रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सपा के नेता अखिलेश यादव लगातार भारतीय संस्कृति और सभ्यता, इतिहास रहने वाले महापुरुषों पर हमला करते हैं। वो जानबूझकर मुसलमान समुदाय को खुश हिन्दुओं पर हमला करते हैं। मुसलमानों के वोट बैंक के लिए वो ऐसा करते हैं। राणा सांगा पर दिया बयान
राणा सांगा को लेकर दिए विवादित बयान पर बीजेपी विधायक रविंद्र जायसवाल ने कहा कि राणा सांगा हमारे पूजनीय थें। वो ऐसे थे जिन्होंने बाबर को दिल्ली से आगे नहीं बढ़ने दिया। सुहेलदेव जी ने गाजी सालार को रोका था। ये सब हमारे पूजनीय हैं। उन्होंने आगे कहा कि गाय के गोबर को अखिलेश अशुद्ध बता रहे हैं और हम उसी गोबर का गौरी-गणेश बनाकर पूजा करते हैं और गाय को माता मानते हैं।