100 लोगों की मौत
कांगो के दक्षिण किवु के फिज़ी इलाके में आई बाढ़ की वजह से से अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है। प्रांतीय सरकार ने इस बात की पुष्टि की। साथ ही इस बात की भी आशंका जताई है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
30 घायल, कई लापता
बाढ़ के कारण 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कई लोग बाढ़ की वजह से लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
150 से ज़्यादा घर तबाह, बीमारियों के बढ़ने का खतरा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 150 से ज़्यादा घर तबाह हो गए हैं। प्रांतीय सरकार ने मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से जलजनित बीमारियों, श्वसन संक्रमण और कुपोषण के बढ़ते जोखिम पर गहरी चिंता व्यक्त की। कांगो में दक्षिण किवु अकेला प्रांत नहीं है, जहाँ बाढ़ लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। तांगानिका (Tanganyika) सहित कुछ अन्य प्रांतों में भी लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं।