किन देशों के दौरे पर जाएंगे मुनीर?
जानकारी के अनुसार मुनीर 20 जुलाई से श्रीलंका (Sri Lanka), चीन (China) और इंडोनेशिया (Indonesia) के दौरे पर जाएंगे। मुनीर 20 से 22 जुलाई तक श्रीलंका रहेंगे, 22से 24 जुलाई तक चीन में रुकेंगे और फिर 24 से 26 जुलाई तक इंडोनेशिया रहेंगे।
क्या चीन है मास्टरमाइंड?
सूत्रों के अनुसार मुनीर के तीन देशों के इस दौरे के पीछे चीन ही मास्टरमाइंड है। इसी वजह से मुनीर श्रीलंका और इंडोनेशिया के दौरे के बीच में चीन जाएंगे, जहां वह रणनीतिक और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
भारत के बढ़ते प्रभाव से डरा पाकिस्तान?
बताया जा रहा है कि मुनीर के इस दौरे की वजह है भारत का बढ़ता प्रभाव। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान, दुनियाभर में भारत के बढ़ते प्रभाव से डर गया है और उसकी चिंता भी बढ़ रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए भारत ने जिस तरह से आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लिया, उससे भारत का प्रभाव और भी तेज़ी से बढ़ा है और वहीं पाकिस्तान का पहले से ही कम प्रभाव अब और कम हो गया है। इसी वजह से चीन की सलाह पर मुनीर अब विदेशी दौरों के ज़रिए फिर से पाकिस्तान के प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।