तालिबान को आतंकी संगठनों की लिस्ट से हटाया
रूस ने तालिबान को आतंकी संगठनों की लिस्ट से हटा दिया है। रूस ने कुछ महीनों पहले ही ऐसा करने का फैसला ले लिया था और अब आधिकारिक रूप से तालिबान को रूस द्वारा माने जाने वाले आतंकी संगठनों की लिस्ट से हटा दिया गया है। रूस के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया। ऐसा करते हुए रूस ने तालिबान पर लगे करीब 2 दशक पुराने बैन को हटा दिया है। रूस-तालिबान संबंधों में सुधार की दिशा में अहम फैसला
रूसी सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला रूस और तालिबान के संबंधों में सुधार की दिशा में अहम फैसला है। रूस की सरकार पहले भी इस बात की इच्छा जता चुकी है कि वो तालिबान से सामान्य संबंध चाहती है और खुद तालिबान भी इसके पक्ष में है। तालिबान का मानना है कि रूस से अच्छे संबंध अफगानिस्तान के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कुछ महीने पहले रूस ने तालिबान सरकार को मान्यता भी दी थी। रूस पहला ऐसा देश है जिसने आधिकारिक रूप से तालिबान सरकार को मान्यता दी है।