शनिवार का दिन होगा सबसे घातक
अध्ययन के अनुमान के अनुसार, आगामी सप्ताह के उच्च तापमान के कारण गुरुवार को 114 मौतें, शुक्रवार को 152 मौतें, तथा सप्ताहांत में 303 और मौतें होने की आशंका है। शोधकर्ताओं के अनुसार, शनिवार का दिन सबसे घातक रहने की आशंका है, जिसमें अनुमानतः 266 लोगों की गर्मी से संबंधित मौतें होंगी, जिनमें से 129 मौतें लंदन में होंगी।
गर्मी का कारण है जलवायु संकट
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शनिवार को इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व में लोगों को 32 डिग्री सेल्सियस की खतरनाक गर्मी झेलनी पड़ेगी, जिसके आशंका जलवायु संकट के कारण ही 100 गुना अधिक बढ़ गई है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के डॉ. बेन क्लार्क के अनुसार, मानव जनित ग्रीन हाउस गैसों से पैदा गर्मी के बिना यह हीटवेव नहीं आ सकती थी।
अध्ययन को एक चेतावनी के रूप में लिया जाना चाहिए
अध्ययन के शोधकर्ता मैल्कम मिस्त्री ने कहा कि हमारे अध्ययन को एक चेतावनी के रूप में लिया जाना चाहिए। अगर 20 या 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान के संपर्क में आना खतरनाक नहीं दिखता है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता है, खासकर 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए। इंपीरियल कॉलेज लंदन के लेक्चरर गैरीफॉलोस कोंस्टेंटिनौडिस ने कहा कि हालांकि कई बीमारियां बढ़ते तापमान के कारण बढ़ जाती हैं, लेकिन बहुत कम मौतों को ही गर्मी के चलते मौत के कारणों में शामिल किया जाता है।