कर्ज मुक्ति के लिए सावन के उपाय (Karj Se Mukti Ke Upay)
1.सावन महीने में भगवान शिव और लक्ष्मी नारायण की पूजा का विधान है। यदि इस महीने में शाम के समय शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे और अभिषेक के साथ 108 बार ऊं नम: शिवाय और माता लक्ष्मी का प्रिय मंत्र ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्री ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: मंत्र जाप कर धन प्राप्ति की प्रार्थना करेंगे तो कर्ज में राहत मिलेगी। । 2. श्रावण 2025 में भगवान शिव का ध्यान करते कर्ज से मुक्ति के लिए प्रार्थना करने का विधान है। इसके अनुसार प्रतिदिन शिवलिंग पर लाल पुष्प चढ़ा कर पुरुष ऊं नमः शिवाय और महिलाएं नमः शिवाय जपते हुए शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें और सफेद मिठाई चढ़ाएं। फिर माता लक्ष्मी को भी लाल गुलाब का पुष्प चढ़ाकर खीर का भोग लगाएं। साथ ही कर्ज से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करें तो आशीर्वाद मिलेगा।
3. सावन माह में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति का वरदान देती हैं। 4. कर्ज से मुक्ति और धन प्राप्ति के लिए सावन मास में शिव चालीसा का पाठ करें और महीना पूरा होने के बाद भी इस साधना को अपनाएं यानी सावन के पहले दिन से शुरू कर लगातार 40 दिन तक शिव चालीसा पढ़ें। यह सावन उपाय कर्ज राहत के लिए लाभकारी माना जाता है। इसलिए सावन में शिव चालीसा जरूर पढ़ना चाहिए।