Muharram 2025 Date : मुहर्रम 2025 की शुरुआत कब होगी?
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, मुहर्रम 2025 (Muharram 2025 Date) की शुरुआत 26 या 27 जून की रात को नए चांद के दिखाई देने पर होगी। जैसे ही चांद का दीदार होगा इस्लामी नया वर्ष भी शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि इस्लामी महीनों की गणना चांद के अनुसार होती है इसलिए सटीक तारीख चांद के दिखाई देने पर ही निश्चित होती है।
आशूरा की तारीख 5 या 6 जुलाई
मुहर्रम का दसवां दिन आशूरा के नाम से जाना जाता है जो इस्लाम धर्म में अत्यंत पवित्र और भावनात्मक रूप से बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। वर्ष 2025 में आशूरा की तारीख 5 या 6 जुलाई हो सकती है। जैसा की विदित है भारत में आमतौर पर चांद के दर्शन एक दिन बाद दिखाई देता है, इसलिए यहां आशूरा 6 जुलाई 2025, रविवार को मनाया जा सकता है। अगर किसी कारण चांद के दीदार नहीं होते हैं तो और 28 जून को मुहर्रम की शुरुआत होगी तो ऐसे में आशूरा 7 जुलाई को हो सकता है।
मुहर्रम के दिन मुसलमान क्या करते हैं?
मुहर्रम का महीना खासकर शोक और दुख के रूप में मनाए जाना वाला महीना है। इस महीने दौरान मुसलमान काले कपड़े पहनकर अपने शोक का इजहार करते हैं। कई लोग इस दिन उपवास भी रखते हैं, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि कर्बला की त्रासदी में इमाम हुसैन और उनके साथियों को भूख और प्यास की हालत में शहीद हो गए थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर ताजिए और जुलूस में भाग लेते हैं। वे कर्बला की घटना को याद करते हुए मातम मनाने की रिवाज हैं, सीना पीटते हैं और इमाम हुसैन की कुर्बानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह दिन बलिदान, सहनशीलता और सत्य की राह पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।