रणजीत सागर बांध छलका, जामनगर की पानी की समस्या हुई हल
शहर की जीवन रेखा समान यह बांध लाखों लोगों की बुझाता है प्यास जामनगर. शहर का रणजीतसागर बांध रविवार देर रात छलकने के साथ ही शहर की पानी की समस्या हल हो गई।बांध अपनी पूरी क्षमता तक भरने के बाद छलक गया। यह बांध शहर की जीवन रेखा की तरह है और लाखों लोगों की […]
शहर की जीवन रेखा समान यह बांध लाखों लोगों की बुझाता है प्यास
जामनगर. शहर का रणजीतसागर बांध रविवार देर रात छलकने के साथ ही शहर की पानी की समस्या हल हो गई।
बांध अपनी पूरी क्षमता तक भरने के बाद छलक गया। यह बांध शहर की जीवन रेखा की तरह है और लाखों लोगों की प्यास बुझाता है।
जामनगर जिले के अधिकांश इलाकों में रविवार दोपहर के बाद भारी बारिश हुई। जिले में औसतन दो से साढ़े छह इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश का पानी शहर के रणजीतसागर बांध में भी पहुंचा। इस कारण रविवार देर रात रणजीतसागर बांध के तटबंध के ऊपर से पानी बहने लगा।
यह खबर शहर में आग की तरह फैली, कुछ नागरिक मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बांध के ओवरफ्लो होने का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो रविवार रात से ही पूरे शहर में वायरल हो गया। मानसून सीजन की पहली बारिश में शहर का मुख्य जलस्रोत ओवरफ्लो होने से जामनगर निवासियों की पेयजल समस्या खत्म हो गई है। रविवार की बारिश के कारण कई जलाशयों में काफी पानी भर गया।Hindi News / Ahmedabad / रणजीत सागर बांध छलका, जामनगर की पानी की समस्या हुई हल