scriptशहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, घरों से नहीं उठा कचरा | nigam news | Patrika News
अजमेर

शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, घरों से नहीं उठा कचरा

– अस्थायी सफाई कर्मचारियों का बहिष्कार पांचवे दिन भी जारी  अजमेर. नगर निगम में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों व डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों की हडताल शनिवार को पांचवे दिन भी जारी रही। इसकाअसर अब शहरों में दिखने लगा। गली मौहल्लों में कचरा नहीं उठाए जाने से शहर में गंदगी फैलने लगी है। कचरा […]

अजमेरMar 22, 2025 / 11:41 pm

Dilip

nigam news

nigam news

– अस्थायी सफाई कर्मचारियों का बहिष्कार पांचवे दिन भी जारी

 अजमेर. नगर निगम में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों व डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों की हडताल शनिवार को पांचवे दिन भी जारी रही। इसकाअसर अब शहरों में दिखने लगा। गली मौहल्लों में कचरा नहीं उठाए जाने से शहर में गंदगी फैलने लगी है। कचरा संग्रहण नहीं होने के कारण घरों के कचरा पात्र भर गए। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर कचरा डिपो में ढेर लगने लगा है, हालाकि निगम प्रशासन स्थायी कार्मिकों से प्रमुख रास्तों की सफाई के प्रयास कर रहा है लेकिन अस्थायी करीब ढाई हजार कार्मिकों के काम नहीं करने से सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है।

संबंधित खबरें

गत 18 मार्च से सफाई कर्मचारी मानदेय बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर है। इनका समर्थन ऑटाे टि्रपर चलाने वाले चालकों ने भी दिया जिससे घर घर कचरा संग्रहण नहीं हो रहा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 118 व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 79 ऑटो टि्रपर हैं। इनसे रोजाना 250 टन से अधिक कचरा एकत्रित होकर डंपिंग यार्ड में जाता है।शहर की सफाई अब करीब 1500 स्थायी कर्मचारियों पर है लेकिन यह शहर के सभी 80 वार्डों के लिए नाकाफी है। नेहरू चिकित्सालय में कार्यरत 125 सफाई कर्मियों ने भी अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत विचार करने का आग्रह किया है। शनिवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया। सुनवाई नहीं होने पर सोमवार से इन्होंने भी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
अस्थायी चालकों से चलवाए टि्पर

निगम प्रशासन ने शनिवार शाम से अस्थायी रूप से कुछ चालकों के जरिए ऑटो टि्रपर चलवाए। जानकारी अनुसार अस्थायी तौर पर 20 कर्मचारियों को ऑटो टि्रपर चलवाकर कचरा संग्रहण करवाया। इन्हें दैनिक वेतन के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

Hindi News / Ajmer / शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, घरों से नहीं उठा कचरा

ट्रेंडिंग वीडियो