scriptअलीगढ़ में टॉवर पर चढ़ा रोडवेज कर्मचारी, बोला- अधिकारी नहीं करने दे रहे नौकरी, कई घंटे तक चला ड्रामा | Patrika News
अलीगढ़

अलीगढ़ में टॉवर पर चढ़ा रोडवेज कर्मचारी, बोला- अधिकारी नहीं करने दे रहे नौकरी, कई घंटे तक चला ड्रामा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान करने वाल मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा काटा। आइए जानते हैं पूरा मामला..

अलीगढ़Apr 26, 2025 / 02:06 pm

Aman Pandey

Mobile Tower, Aligarh news, aligarh latest news, aligarh crime, aligarh police

प्रतिकात्मक फोटो।

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल रोडवेज वर्कशॉप में एक रोडवेज परिचालक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने अधिकारी पर नौकरी नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। कई घंटे तक उसके और पुलिस के बीच मान-मुनव्वल चली। इसके बाद वह नीचे उतरा और भाग निकला। मामले में एआरएम की ओर से तहरीर दी गई है।

कर्मचारी बोला- नौकरी से हटाने की दी जाती है धमकी

बुद्धविहार डिपो में संविदा के रूप में तैनात परिचालक शुभम शर्मा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रोडवेज वर्कशॉप पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक प्रबंधक उसे बल्लभगढ़ -अलीगढ़ मार्ग पर नौकरी नहीं करने दे रहे हैं। हटाने की धमकी दी जाती है। कई दिनों से उसे ड्यूटी पर भी नहीं जाने दिया जा रहा।

अधिकारियों से कहासुनी के बाद टावर पर चढ़ा

वर्कशॉप में उसकी अधिकारियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह वर्कशॉप के पीछे बने मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। कहा कि उसकी मांगें नहीं मानी तो नीचे नहीं आएगा। अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्होंने समझाया। लेकिन, वह उतरने को राजी न हुआ। बाद में बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें

UPSC में सफलता न मिलने पर युवती फंदे पर लटकी, सुसाइट नोट में लिखा दर्द, 4 दिन तक सड़ती रही लाश

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर FIR

पुलिसकर्मियों के कहने पर वह उतर आया और भाग गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि ड्यूटी को लेकर एक कर्मचारी टॉवर पर चढ़ गया था। उसे समझाकर उतारा गया। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं है। मामले में एआरएम की ओर से तहरीर दी गई है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं। इस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Hindi News / Aligarh / अलीगढ़ में टॉवर पर चढ़ा रोडवेज कर्मचारी, बोला- अधिकारी नहीं करने दे रहे नौकरी, कई घंटे तक चला ड्रामा

ट्रेंडिंग वीडियो