हिम्मत सिंह ने बताया कि 2013 में भंवर जितेंद्र सिंह ने सैनिक स्कूल की स्वीकृति दिलाई थी, और 2021 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भूमि आवंटित की थी। इसके बावजूद, स्कूल का कार्य धरातल पर शुरू नहीं हुआ है। 2024 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट में स्कूल शुरू करने की घोषणा की थी और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी आश्वासन दिया था।