BDC President Election Results: Video: सरगुजा के 7 जनपदों में 5 पर भाजपा तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा, अंबिकापुर में 3 BDC ने की क्रॉस वोटिंग
BDC President Election Results: जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा व कांग्रेस में हुई सीधी टक्कर, अंबिकापुर व मैनपाट जनपद में रहा कांटे का मुकाबला
अंबिकापुर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (BDC President Election Results) के तहत सरगुजा जिले के 7 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ। इसमें 5 जनपद पर भाजपा जबकि 2 जनपदों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। शनिवार को अंबिकापुर, उदयपुर व मैनपाट जनपदों में चुनाव हुआ। इनमें अंबिकापुर व उदयपुर में कांग्रेस तो मैनपाट जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा को जीत मिली। अंबिकापुर व मैनपाट में 1 वोट के अंतर से परिणाम भाजपा व कांग्रेस के पक्ष में आया। अंबिकापुर में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित 3 बीडीसी सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की।
BJP won Maninpat BDC election त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (BDC President Election Results) के तहत शनिवार को अंबिकापुर, उदयपुर व मैनपाट जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। इनमें अंबिकापुर व मैनपाट में शांतिपूर्ण जबकि उदयपुर में झूमाझटकी व गाली-गलौज के बाद चुनाव हुआ।
25 बीडीसी वाले अंबिकापुर जनपद में कांग्रेस समर्थित विक्रम सोनपाकर ने भाजपा के रामशरण सिंह को कांटेदार मुकाबले में 1 मत से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। यहां से अध्यक्ष पद के लिए 2 अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल कर दावेदारी पेश की थी। इसमें रामशरण सिंह को 12 मत और विक्रम सोन पाकर 13 मत प्राप्त मिले।
वहीं उपाध्यक्ष के लिए 2 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें विजय व्यापारी को 9 और सतीश कुमार यादव 16 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग में भाजपा को क्रॉस वोटिंग (BDC President Election Results) का सामना करना पड़ा। उसके 3 बीडीसी ने विपक्ष के पक्ष में वोटिंग की।
जनपद पंचायत उदयपुर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस से 1-1 अभ्यर्थियों ने दावेदारी पेश की। इसमें भाजपा समर्थित मुन्ना सिंह को 5 मत और कांग्रेस समर्थित ओम प्रकाश सिंह को 8 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की शकुन्तला को 5 मत और कांग्रेस के सिद्धार्थ कुमार सिंह देव को 8 मत (BDC President Election Results) मिले।
Congress Udaypur BDC president and vice president उदयपुर में चुनाव से पूर्व भाजपा, गोंगपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी व गाली-गलौज हुई। जनपद पंचायत मैनपाट में भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की संतोषी पैंकरा को 9 जबकि कांग्रेस की सुशीला खेस को 8 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित अनिल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
BDC President Election Results: भाजपा के पक्ष में 5 जनपद पंचायत
सरगुजा जिले के 7 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 5 पर भाजपा जबकि 2 पर कांग्रेस को जीत (BDC President Election Results) मिली। जिन जनपदों में भाजपा की जीत हुई, उनमें सीतापुर, मैनपाट, लखनपुर, लुंड्रा व बतौली शामिल है। जबकि अंबिकापुर व उदयपुर जनपद में कांग्रेस काबिज हुई। जनपदों में मिली जीत के बाद भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
Hindi News / Ambikapur / BDC President Election Results: Video: सरगुजा के 7 जनपदों में 5 पर भाजपा तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा, अंबिकापुर में 3 BDC ने की क्रॉस वोटिंग