अविभाजित सरगुजा के सरगुजा जिले में अंबिकापुर निगम (Nikay Chunav Results 2025) के अलावा लखनपुर व सीतापुर नगर पंचायत हैं। इनमें अंबिकापुर निगम में भाजपा की मेयर मंजूषा भगत व लखनपुर नगर पंचायत में सावित्री साहू ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। जबकि सीतापुर नगर पंचायत में कांग्रेस के प्रेमदान कुजूर अध्यक्ष बने हैं।
इसी प्रकार सूरजपुर जिले के सूरजपुर नगरपालिका (Nikay Chunav Results 2025) में कांग्रेस की कुसुमता राजवाड़े ने 24 वोटों से जीत दर्ज की है। जबकि 4 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से बिश्रामपुर से निर्मला यादव, जरही से पूरन राम राजवाड़े, भटगांव से परमेश्वरी राजवाड़े व प्रतापपुर से मानमती सिंह ने जीत दर्ज की है।
Nikay Chunav Results 2025: बलरामपुर जिले में ये आया परिणाम
बलरामपुर जिले के बलरामपुर नगरपालिका में भाजपा (Nikay Chunav Results 2025) के लोधीराम एक्का तथा रामानुजगंज नगरपालिका में रमन अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। इसी प्रकार वाड्रफनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष के पद पर भाजपा के मानसिंह, राजपुर से धरम सिंह तथा कुसमी से कांग्रेस के राजेंद्र भगत ने जीत हासिल की है।