गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्रनगर निवासी राजेन्द्र प्रसाद गौतम सिंचाई विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी है। वह पूरे परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। राजेन्द्र 8 मार्च की शाम 6 बजे घर में ताला बंद (Theft in house) कर पूरे परिवार सहित अपने गृह ग्राम रीवां एमपी गया था। 23 मार्च की रात करीब 8 बजे वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था।
अलमारी एवं पेटी का भी ताला टूटा था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। राजेन्द्र प्रसाद ने तत्काल गांधीनगर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी (Theft in house) पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस के समक्ष घर वालों ने सामान का मिलान किया।
Theft in house: जेवरात व नकद की चोरी
चोरों (Theft in house) ने सोने की अंगूठी 4 नग, सोने की चेन 1 नग, लॉकेट 1 नग, सोने की मोती 7 नग, टप्स 1 जोड़ी, नथिया 3 नग, नोज पिन 4 नग, कंगन सोने 6 नग, कमरबंद, पायल 6 जोड़ी, बिछिया चांदी का 6 नग, चांदी का शिवलिंग 2 नग,
चांदी का सिक्का 8 नग सहित अन्य सामान व 35 हजार रुपए पार कर दिए थे। राजेन्द्र प्रसाद गौतम की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।