UPSC CSE 2024 result: यूपीएससी सीएसई में केशव गर्ग को 496वां तो शची जायसवाल को मिला 654वां रैंक
अंबिकापुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) (UPSC CSE 2024 result) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2004 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया। ताजा जानकारी के अनुसार इसमें सरगुजा जिले के 2 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इनमें बतौली निवासी केशव गर्ग व अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी शची जायसवाल शामिल हैं। यूपीएससी में चयन […]
अंबिकापुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) (UPSC CSE 2024 result) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2004 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया। ताजा जानकारी के अनुसार इसमें सरगुजा जिले के 2 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इनमें बतौली निवासी केशव गर्ग व अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी शची जायसवाल शामिल हैं। यूपीएससी में चयन होने की सूचना मिलते ही दोनों के घरों में बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है।
Shachi Jaiswal संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2024 result) में कुल 1009 उम्मीदवारों का आईएएस, आईएफएस, आईपीएस एवं अन्य केंद्रीय सेवा के पदों के लिए चयन किया गया है। इसमें बतौली निवासी स्व. विनोद गर्ग के पुत्र केशव गर्ग को 496वां रैंक मिला है। वे चंद्रकांत गर्ग के छोटे भाई हैं।
केशव गर्ग फिलहाल मैनपुरी में हैं। वहीं अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी मोहन जायसवाल की पुत्री शची जायसवाल (UPSC CSE 2024 result) का भी इसमें चयन हुआ है। उन्हें 654वां रैंक प्राप्त हुआ है। शची इन दिनों दिल्ली में हैं।
देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी (UPSC CSE 2024 result) में केशव गर्ग व शची जायसवाल के चयनित होने से उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है। परिजनों द्वारा उनका मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया जा रहा है।
Topper Shachi Jaiswal with his parents शची जायसवाल (UPSC CSE 2024 result) के चयन पर माता-पिता, चाचा मुरारी जायसवाल, भाई धीरज जायसवाल, हिमांशु जायसवाल ने शुभकामनाएं दी हैं।
Hindi News / Ambikapur / UPSC CSE 2024 result: यूपीएससी सीएसई में केशव गर्ग को 496वां तो शची जायसवाल को मिला 654वां रैंक