Amethi news:
अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव के रहने वाले राम आनंद के 25 वर्षीय बेटे मनोज कुमार वर्मा का गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन और ग्रामीण का कहना है कि शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। शरीर से खून निकल रहा था। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पिता रामानंद के मुताबिक मनोज आर्केस्ट्रा देखने के लिए कहकर घर से निकला था। 9 बजे घर से निकलने के बाद देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उम्मीद की गई थी। सुबह होते-होते लौट आएगा। लेकिन सुबह होने पर उसका शव सड़क के किनारे आम के पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ पाया गया।
दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले उजड़ गया सुहाग
40 दिन पहले मनोज की शादी हुई थी। अभी शादी के खुशियों की रौनक घर में बनी हुई थी। तभी अचानक से गम के काले बादल छा गए। नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग हल्का करने से पहले उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। प्रभारी निरीक्षक बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा
इस संबंध में जामो थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल जाएगा।